संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
लखनऊ, 24 नवंबर 2026। प्लेयर ऑफ द मैच राजीव श्रीवास्तव (4 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दैनिक जागरण को 98 रन से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पहले सेमीफाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 157 रन का स्कोर बनाया।
टीम ने 11 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। हालांकि उसके बाद उतरे ऋषि सिंह सेंगर ने 52 गेंदों पर 2 चौके व एक छक्के से 54 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा। इश्तियाक रजा ने 29, अनीश ओबेराय ने 17 व विवेक चौहान ने 12 रन का योगदान किया।
दैनिक जागरण से अंकुर दीक्षित को दो विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दैनिक जागरण 14.4 ओवर में 59 रन ही बना सका। टीम से दुर्गेश कुमार (22) व अंकुर दीक्षित (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। टाइम्स ऑफ इंडिया से राजीव श्रीवास्तव ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। अनिल मिश्रा ने चार रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि अनीश ओबेराय को दो विकेट मिले।
आज खेल निदेशक डा. आरपी सिंह ने राजीव श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट में 25 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में दूरदर्शन एकादश व मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश के बीच सुबह 10 बजे से टक्कर होगी।
पिछली/संबंधित खबरें :
- लखनऊ : टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में
- लखनऊ में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की दमदार जीत, अमर उजाला को 6 विकेट से हराया
- वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने लखनऊ में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के स्तंभ संतोष सूरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी!
- क्रिकेट जर्नलिज्म को बड़ा झटका: वरिष्ठ पत्रकार संतोष सूरी जी का लखनऊ में निधन!


