Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राष्ट्रीय सहारा में दीप्ति भानु डे को बड़ी जिम्मेदारी, अरुण प्रताप शाही का पद बदला

राष्ट्रीय सहारा अखबार से दो बदलावों की सूचना आई है। राकेश कुमार सिंह को लखनऊ संस्करण का स्थानीय सम्पादक बनाए जाने के बाद गोरखपुर में स्थानीय संपादक का पद खाली हो गया। इस पद पर अब नई तैनाती कर दी गयी है।

वरिष्ठ पत्रकार दीप्ति भानु डे को राष्ट्रीय सहारा, गोरखपुर के स्थानीय संपादक पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वे लंबे समय से गोरखपुर में ही राष्ट्रीय सहारा में तैनात हैं और निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाते हैं।

देखें डे की नई जिम्मेदारी के बाबत जारी इंटरनल ऑफिस ऑर्डर-

उधर राष्ट्रीय सहारा के लखनऊ संस्करण में अरुण प्रताप शाही का दायित्व बदल दिया गया है। वे अब राजनीतिक संपादक होंगे। शाही की रिपोर्टिंग स्थानीय संपादक राकेश कुमार सिंह को रहेगी।

ज्ञात हो कि अरुण अभी तक स्थानीय सम्पादक थे। राकेश को स्थानीय सम्पादक पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अरुण को पोलिटिकल एडिटर बना दिया गया है।

देखें ऑफिस ऑर्डर कॉपी-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन