Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के लखीमपुर खीरी में पत्रकारों की टीम पर आबकारी विभाग के स्टाफ ने किया हमला

यूपी के लखीमपुर खीरी में आबकारी निरीक्षक और उनके स्टाफ के खिलाफ सदर कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा समाचार संकलन करने गई पत्रकारों की टीम पर हमला करने और उनके साथ लूट करने के आरोप के बाद हुआ है. आरोप है कि आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार और उनके तीन अन्य स्टाफ कर्मियों ने पत्रकारों की टीम के साथ यह सब किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि शराब बरामदगी की खबर पर कवरेज करने पहुंचे अवध किशोर जायसवाल और दूसरे अन्य पत्रकारों ने जब इस बरामदगी से संबंधित फोटो और जानकारी जुटाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद आबकारी निरीक्षक और उनके स्टाफ ने इसे करने से रोका. बाद में पत्रकारों को गालियां देना शुरू किया. फिर भी कवरेज जारी रखने पर उनके कैमरे मोबाइल छीन लिए. वहां मौजूद आबकारी स्टाफ ने इन पत्रकारों से धक्का मुक्की भी की. इस पूरे मामलो को लेकर भुक्तभोगियों ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू तो की है लेकिन कैमरे के सामने बोलने से अधिकारी बच रहे हैं. यूपी में चौथे स्तम्भ पर लगातार हो रहे हमले कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन