Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भाजपा सांसद ने किया आरटीआई एक्टिविस्ट निर्मल कांत शुक्ला को सम्मानित

पीलीभीत। “भ्रष्टाचार करेंगे नहीं, भ्रष्टाचार सहेंगे नहीं’ इस मूलमंत्र को मानकर पीलीभीत जनपद में सूचना का अधिकार अधिनियम को भ्रष्टाचार के मुकाबले के लिए एक कारगर हथियार सिद्ध कर दिखाने वाले जनपद के वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कांत शुक्ला को मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह के संचालक वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र रक्षक सेनानी विश्वमित्र टंडन ने बताया कि आरटीआई को हथियार बनाकर श्री शुक्ल ने जनपद में कई बड़े घोटाले और फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश किया।

जनपद में इमरजेंसी के दौर के तमाम कुख्यात अपराधी फर्जी लोकतंत्र रक्षक सेनानी बनकर सम्मान राशि लेने वालों की अपराधिक कुंडली खंगालने में लोकतंत्र सेनानी संगठन की भरपूर मदद की। परिणाम स्वरूप आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों को मिलने वाली सम्मान राशि प्रशासन को हमेशा के लिए बंद करनी पड़ी।

पीलीभीत के लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार आरटीआई एक्टिविस्ट निर्मल कांत शुक्ला को मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन