Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विवेक तिवारी जुड़े ‘न्यूज़ इंडिया’ से, बने ब्यूरो प्रमुख!

फिल्मसिटी नोएडा से जल्द शुरू होने जा रहे नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया से एक और दमदार चेहरा जुड़ गया है। करीब ढाई दशक से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय विवेक तिवारी अब न्यूज़ इंडिया के यूपी ब्यूरो प्रमुख के तौर पर काम करेंगे।

विवेक तिवारी स्थानीय संपादक डॉ चन्द्रसेन वर्मा की टीम का हिस्सा होंगे। रामनगरी अयोध्या के रहने वाले विवेक तिवारी ने अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से B.Sc की पढ़ाई के बाद लखनऊ का रुख किया और यहां आगे की पढ़ाई के साथ ही नेशनल हेराल्ड से अपनी पत्रकारिता की यात्रा शुरू कर दी।

उसके बाद उन्होंने ETV यूपी में करीब 6 साल, और ज़ी मीडिया में लगभग 9 वर्षों की लंबी पारियां खेलीं। वे 8 साल लगातार ज़ी यूपी,ज़ी संगम के लखनऊ ब्यूरो चीफ रहे। इस दौरान उन्होंने कई घोटाले खोले।

मैगी में मिलावट की पहली रिपोर्ट का खुलासा विवेक ने ही सबसे पहले TV पर किया था,जिसके बाद काफी बवाल मचा।मायाराज में NRHM घोटाले पर उनके खुलासे काफी चौंकाने वाले रहे। अयोध्या और लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों से जुड़ी साम्प्रदायिक एकता पर उनके शो काफी चर्चा में रहे।

विवेक तिवारी न्यूज़ वन इंडिया और लाइव टुडे जैसे चैनल में उच्च पदों पर रहे।अब फिर दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखेंगे। विवेक के जुड़ने से न्यूज़ इंडिया की टीम और सशक्त हो गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rahul Sharma

    September 11, 2021 at 10:43 pm

    आम आदमी पार्टी जिला परिषद अध्यक्ष अमरोहा ओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन