Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेमराज सिंह चौहान ने ‘हिंदुस्तान’ को अलविदा कहा, मनीष को नई जिम्मेदारी, सोमेश कार्यमुक्त

पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने हिंदुस्तान अखबार को अलविदा कह दिया है। वो 8 दिसंबर से नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं।

हेमराज सिंह चौहान ने इस साल मार्च में हिंदुस्तान अखबार की स्पोर्ट्स टीम में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया था। जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा करने वाले हेमराज सिंह चौहान ने साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी के आउटपुट डिपार्टमेंट में बतौर ट्रेनी की। यहां सवा 3 साल रहने के बाद वो न्यूज 24 में गए। इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में आने का फैसला लिया और नेशनल दस्तक में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन किया।

अप्रैल 2017 में हेमराज ने राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वेंचर कैच हिंदी को ज्वाइन किया। यहां वो 18 महीने रहे जहां 10 महीने उन्होंने टीम को लीड भी किया। इसके बाद वो वन इंडिया हिंदी में 10 महीने रहे। नवंबर 2019 में उन्होंने पारिवारिक वजहों से ब्रेक लिया और करीब एक साल तक फ्रीलांसर के तौर पर काम किया। इस दौरान वो ज्यादातर समय उत्तराखंड में रहे और वहां के मुद्दों को सोशल मीडिया में प्रमुखता से उठाया। हेमराज सिंह चौहान उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

उधर, मनीष निगम को अमर उजाला ने हरदोई में नया ब्यूरो चीफ बनाया है। अभी तक ब्यूरो चीफ के रूप में आनंद मिश्रा काम देख रहे थे। आनंद मिश्रा ने एक एफबी पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वे कुछ दिन आराम करने के बाद नए सफर की शुरुआत करेंगे।

उधर, छत्तीसगढ़ के रायपुर से खबर है कि एनडीटीवी के संवाददाता सोमेश पटेल को संस्थान ने कार्यमुक्त कर दिया है. सोमेश एक दशक से ज्यादा वक्त से एनडीटीवी के साथ थे. सोमेश कुछ विवादों के चलते चर्चा के केंद्र में आ गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन