Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय वर्मा बने UNI के सीनियर वीपी

न्यूज़ नेशन के डिजिटल हेड रहे अजय वर्मा ने न्यूज़ नेशन से अपना नाता तोड़ लिया है और अपनी नयी पारी शुरू कर दी है। अब वर्मा UNI के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए हैं।

अजय वर्मा उन अधिकारियों में से एक थे जिन्होंने न्यूज़ नेशन की नीव रखी थी वो 9 सालों से NN के साथ जुड़े हुए थे। चैनल की शुरुआत में उन्हें इनपुट हेड की ज़िम्मेदारी दी गयी थी लेकिन टॉप लेवल पर बदलाव की वजह से जब मनोज ग़ैरोला को एडिटर इन चीफ़ बनाया गया तब अजय वर्मा को इनपुट से हटा दिया गया था और लीगल टीम की ज़िम्मेदारी दी गयी थी।

उसके बाद डिजिटल में होती उथल पुथल और शिकायतों की वजह से उन्हें डिजिटल का हेड बना दिया गया था जिसके बाद डिजिटल विभाग ने खूब तरक़्क़ी की लेकिन सूत्र बताते है कि उनकी ये तरक़्क़ी कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हुई और उनके ऊपर दबाव बनाने का काम शुरू हो गया था।

फिर उन्होंने खुद से इस्तीफ़ा दे दिया और अब उन्होंने UNI में बतौर वाइस प्रेसिडेंट पद हासिल करके उनके ख़िलाफ़ साज़िश कर रहे लोगों के मुँह पर करारा तमाचा मारा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन