Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी ग्रुप के अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल का नाम ‘विऑन’ होगा, दुनिया भर में ब्यूरो होंगे

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड ने घोषणा की है कि इन गर्मियों में लॉन्च होने वाला उसका वैश्विक अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल का नाम होगा ‘विऑन – वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़’. यह चैनल दक्षिण एशियाई नज़रिए से वैश्विक न्यूज़ और सामयिक मुद्दों की खबरें देगा।

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड ने घोषणा की है कि इन गर्मियों में लॉन्च होने वाला उसका वैश्विक अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल का नाम होगा ‘विऑन – वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़’. यह चैनल दक्षिण एशियाई नज़रिए से वैश्विक न्यूज़ और सामयिक मुद्दों की खबरें देगा।

 

नए चैनल पर टिप्पणी करते हुए एस्सेल ग्रुप और ज़ी के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा ने कहा, “ज़ी मीडिया का नया वैश्विक अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल विऑन समझदार दर्शकों को सहज अनुभव प्रदान करते हुए सशक्त शिक्षित और उत्साहित करने का काम करेगा। ग्रुप के आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुम्बकम-विश्व मेरा परिवार है” से प्रेरित होकर विऑन भी ‘वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़’ का फलसफा रखता है। यह दक्षिण एशियाई लेंस के माध्यम से दुनिया को एक वैश्विक दृष्टि देगा।”

ज़ी मीडिया के अंग्रेज़ी न्यूज़ प्रसारण और संबंधित कंटेंट के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने कहा, “विऑन के साथ, हम दक्षिण एशियाई दृष्टिकोण दर्शाते हुए एक वैश्विक न्यूज़ नेटवर्क डिलीवर कर दो अरब दक्षिण एशियाई लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। दक्षिण एशियाई युद्ध क्षेत्रों और प्रमुख वैश्विक राजधानियों से रिपोर्टिंग का अब समय आ गया है।”  विऑन के दुनिया भर में ब्यूरो होंगे। विविध देशों के युवा और अनुभवी पत्रकारों के मिश्रण का उपयोग करते हुए विऑन, आज क्या सोचा जा रहा है उसे विचारोत्तेजक तरीके से पेश करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन