Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला छोड़ प्रोफेशनल ब्लॉगिंग की ओर बढ़े राजीव सिंह

अमर उजाला डिजिटल (amarujala.com) में दो साल से कार्यरत राजीव सिंह ने पत्रकारिता को बाय-बाय कर दिया है।

अमर उजाला डिजिटल (amarujala.com) में दो साल से कार्यरत राजीव सिंह ने पत्रकारिता को बाय-बाय कर दिया है।

उन्होंने प्रोफेशनल ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा है। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले राजीव सिंह ने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल में दैनिक भास्कर के डिजिटल (bhaskar.com) से शुरू किया। छह महीनों बाद वह स्विच करके अमर उजाला नोएडा आ गए।

यहां दो साल बिताने के बाद उन्होंने न्यूज मीडिया से खुद को अलग करने का फैसला किया है। पढ़ाई के दौर से ही शेरो-शायरी में दिलचस्पी रखने वाले राजीव सिंह ने दो साल पहले jazbat.com के जरिए ब्लॉगिंग करनी शुरू की। उनके इस ब्लॉग पर लगभग 10 लाख पेज व्यूज प्रति महीना है। उनका यह ब्लॉग देश ही नहीं विदेशों में भी जमकर पढ़ा जाता है। राजीव सिंह का कहना है कि “उनकी योजना इस प्रोफेशनल ब्लॉग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नये विचारों को लेकर कुछ और ब्लॉग्स को भी स्‍थापित करने की है।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन