Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली प्रेस क्लब चुनाव 30 को, लाहरी और जलाली पैनल आमने-सामने

दिल्ली प्रेस क्लब का चुनाव 30 मई को है। दो पैनल मैदान में हैं। एक गौतम लाहरी का और दूसरा राहुल जलाली का। राहुल के पैनल में जहां, कई पुराने चेहरे मैदान में हैं, लाहरी का पैनल बदलाव के ताकत आजमा रहा है। इस बार चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों का एक लाख रुपये जमानत राशि के रुप में जमा करना पड़ रहा है जिसको चुनाव में मुद्दा बनाया गया है। दोनों पैनलों के अपने-अपने दावे हैं। 

एक पैनल में गौतम लाहरी स्वयं अध्यक्ष पद की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके अलावा अबंतिका घोष उपाध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव महासचिव, राकेश आर्य संयुक्त सचिव, संजय कुमार कोषाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। कमेटी सदस्यता की चुनावी टक्कर में हैं अन्नपूर्णा झा, रमन कुमार, श्याम सुंदर, अशीत कुनाल, मिथिलेश कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा, दीपक कुमार और एसएस शम्स। 

राहुल जलाली के पैनल में अध्यक्ष पद के लिए वह स्वयं संघर्षरत हैं, उनके अलावा श्रीकृष्णा उपाध्यक्ष, नदीम अहमद काजमी महासचिव, विनिता यादव संयुक्त सचिव, अरुण जोशी कोषाध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे हैं। कमेटी सदस्य पद के लिए प्रफुल्ल कुमार सिंह, अजय झा, सीएस लूथरा, उज्जवल कुमार, अजय अग्रवाल, दिनेश तिवारी, कोमल शर्मा, मानस प्रतिम गोहन, मनन कुमार, नीरज ठाकुर, संजय सिंह, विश्व रमन केसर, सुधी रंजन सेन, विजय शंकर चतुर्वेदी, रवि बत्रा, मृंगाक प्रभाकर मैदान में हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन