Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उम्मीद है राजीव नयन बहुगुणा अब भी आदतन सच को सच ही कहेंगे

उत्तराखंड से एक बहुत अच्छी खबर यह है कि सुंदर लाल बहुगुणा के सुपुत्र और हमारे बड़े भाई फक्कड़ यायावरी पत्रकार संगीतकार राजीव नयन बहुगुणा उत्तराखंड के नये मुख्य सूचना आयुक्त बनाये गये हैं। हम उन्हें निजी तौर पर बधाई कह सकते हैं। हम पिछले जाडो़ं में सिर्फ उनसे मिलने देहरादून गये थे और तभी बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत के बगल के कमरे में राजीव दाज्यू ने मुझे वहां ठहराया था।

रावत से राजीव नयन बहुगुणा की निजी मित्रता है, लेकिन जो नियुक्ति उन्हें मिली है, वह सुंदरलाल का बेटा होने के कारण नहीं और हरीश रावत का निजी मित्र होने के कारण भी नहीं, राजीव दाज्यू कारपोरेट मीडिया में जमे नहीं, इसलिए कि सच को सच कहने में वे हमारी तरह परवाह नहीं करते। इस लिहाज से वे हमारे जुड़वां भाई ही ठैरे। गनीमत है कि मैं बिना व्यवधान तमाम बगावतों के बावजूद 1980 से लगातार कारपोरेट मीडिया में कारपोरेटमय हुए बिना बना हुआ हूं और रिटायर भी यहीं से करने वाला हूं।

तो हम उम्मीद करते हैं कि सरकारी सेवा में होते हुए हम भाइयों की बुरी आदत से वे बाज नहीं आयेंगे और आदतन सच को सच ही कहेंगे। इससे कमसकम उत्तराखंड के तमाम मसलों पर सूचनाएं सरकार और जनता को मिल सकती है और ऐसा संभव बनाने की प्रतिभा भी उनमें हैं। हम उनसे बिना व्यवधान उत्तराखंड की जनता के हितों से जुड़ी सूचनाएं मांग रहे हैं, जो हम अपने पाठकों के साथ साझा कर सकें।

हम सार्वजनिक तौर पर यह मांग इसलिए कर रहे हैं कि हाशिये पर परमाणु बमों की कंटक सज्जा में उबल रहे हिमालय न मनुष्यता और न सभ्यता और न पृथ्वी के लिए सलामती की कोई गारंटी है। उस जख्मी बीमार हिमालयकी हलचल राजीवनयन जी हमसे साझा करें, इसलिए यह सार्वजनिक आवेदन है।

हस्तक्षेप के एफबी वॉल से

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन