Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Written by B4M
इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय विभाग में कई बदलाव किए गए हैं. मुंबई के स्थानीय संपादक वाईपी राजेश का तबादला दिल्ली कर दिया गया है. उन्हें प्रमोट करके एसोसिएट एडिटर बना दिया गया है. वे इंडियन एक्सप्रेस से 2008 से ही जुड़े हुए हैं. वाईपी राजेश की जगह डिप्टी एडिटर पी वैद्यनाथन को प्रमोट करके मुंबई का स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पी वैद्यनाथन इसके पहले दिल्ली में फाइनेंसियल एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक थे तथा इंडियन एक्सप्रेस में नेशनल बिजनेस एडिटर भी रह चुके हैं.
Last Updated on Friday, 18 May 2012 00:55
Hits: 1
Read more: इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय विभाग में कई फेरबदल
Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Written by B4M
दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि पिछले दिनों कार्यालय में सिटी चीफ एवं सिस्टम इंजीनियर के बीच हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने दोनों लोगों का तबादला कानपुर कर दिया है. गौरतलब है कि सिटी चीफ राजीव द्विवेदी एवं सिस्टम इंजीनियर तेजेंद्र पाल सिंह बावा के बीच काम को लेकर विवाद हो गया था. बरेली यूनिट के सीजीएम एएन सिंह ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों लोगों को कानपुर भेज दिया है.
Last Updated on Thursday, 17 May 2012 13:28
Hits: 43
Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Written by B4M
लखनऊ : जेसिका लाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मनु शर्मा के भाई और इंडिया न्यूज़ टीवी चैनल के मैनेजिंग एडीटर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में मुकदमा दर्ज किया है। कार्तिकेय के खिलाफ मामला उन्हीं के चैनल में काम करने वाले यूपी के ब्यूरो चीफ़ संजय श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक संजय ने 12 अप्रैल 2012 को ही गौतमपल्ली थाने में रजिस्टर्ड शिकायत की थी कि उसी दिन 12 अप्रैल की शाम को एमडी कार्तिकेय शर्मा ने अपने मोबाइल से संजय के मोबाइल पर फोन करके उन पर इस्तीफा देने और चैनल के सामान को वापिस करने का दबाव बनाया।
Last Updated on Thursday, 17 May 2012 03:32
Hits: 82
Read more: इंडिया न्यूज के एमडी कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज
Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Written by B4M
अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है देवरिया के ब्यूरोचीफ दिव्य प्रकाश त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें देवरिया से गोरखपुर यूनिट में लाया गया है. उनकी जगह बनारस से भेजे गए जनार्दन सिंह को देवरिया का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी कई अमर उजाला, गोरखपुर में कई पत्रकारों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं.
Last Updated on Thursday, 17 May 2012 12:41
Hits: 48
Read more: अमर उजाला, देवरिया के ब्यूरोचीफ बने जनार्दन, बंसल न्यूज से जुड़े राजकिशोर
Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Written by मयंक सक्सेना
भड़ास के चार साल पूरे होने पर मैं बहुत कुछ लिखना चाहता था, पर जितना कुछ लिख के छपवा दिया गया है, कमोबेश उन्हीं बातों को दोहराना थोड़ा नीरस हो जाएगा। हां, ये ज़रूर जोड़ूंगा कि भड़ास ने दो बेहद अहम काम किए हैं। पहला ये कि हमारी एक पूरी पीढ़ी को ताकतवर, भ्रष्ट, अराजक और ढोंगी पिछली पीढ़ी के खिलाफ आवाज़ उठाने की हिम्मत दे दी (भले ही इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हों) और दूसरा कि एक वैकल्पिक मॉडल खड़ा किया जो न केवल रेवेन्यू मॉडल है (साईं इतना दीजिए टाइप्स...) बल्कि मुख्यधारा के मीडिया को कड़ी चुनौती देता है।
Last Updated on Thursday, 17 May 2012 03:39
Hits: 73