Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कम डेढ़ श्याणा नहीं है बाबा रामदेव, फुल की जगह क्वार्टर साइज माफी ही मांगी है.. देखें!

माफी..माफी.. माफी. पतंजली वाले रामदेव को रोज-रोज अदालत से माफी मांगनी पड़ रही है. कभी खुद जाकर तो कभी अखबारों में विज्ञापन छपवाकर. बावजूद इसके माननीय अदालत है कि बाबा को माफ करने के मूड में नहीं दिख रही है.

बाबा भी कम डेढ़ श्याणा नहीं है. कोर्ट में नकली विज्ञापन के दूसरे ही दिन प्रेस-कांफ्रेंस कर दी. जिससे कोर्ट नाराज हुआ. इसके बाद बाबा तारीख से एक दिन पहले अदालत मे माफी मांगने जा पहुंचे, इसपर भी कोर्ट खफा हुआ. कोई राशन की दुकान थोड़ी है, मुँह उठाकर पूछने चले गए, आज राशन मिलेगा की नहीं..

बाबा को आदेश मिला की अखबारों में जैसे विज्ञापन छपवाते हो उसी तरह माफी भी छपवाओ. बाबा ने दिमागदारी दिखाई. स्टांप आकार का विज्ञापन छपवा दिया. किसने माफी मांगी, किसलिए मांगी कुछ नहीं. नतीजतन फिर कोर्ट में डांट पड़ी.

अब आज बाबा ने बड़े-बड़े अक्षरों में छपवाया है, माननीय महामहिम..आपकी महिमा है. माफ कर दो.

देखें नीचे माफीनामा और पिछली रिपोर्ट भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजली ने अखबारों में ‘स्टांप साइज माफी’ मांगी है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन