Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अजीत पवार ने तो बारगेनिंग और फायदा उठाने के मामले में गुजरातियों को भी पीछे छोड़ दिया!

Suresh Chiplunkar

महाराष्ट्र में अजीत पवार को यूं ही नहीं “दादा पवार” कहते हैं… ये एकदम असली वाले दादा हैं… मान गए अजीत भाऊ आपको… पिछले साल खुद के 70,000 करोड़ के घोटाले पर क्लीन चिट ले ली… और अब 25000 करोड़ के घोटाले में अपनी पत्नी को भी क्लीन चिट दिला ली… क्या गजब… इसे कहते हैं फुल्टू दादागिरी… क्या शानदार बारगेनिंग की है बन्धु…

मोदी कम्पनी की वॉशिंग मशीन का सबसे ज्यादा फायदा उठाने हेतु अजीत दादा को कोटिशः बधाईयाँ… लेकिन दादा 70+25 यानी 95 हजार करोड़ के सफाए पर अब आप को भाजपा को कम से कम पांच-सात सीट जिताने की जिम्मेदारी है… क्योंकि ईमानदारी तो मोदीजी की नस नस से टपकती है… जनता एक बार आपको चुन ले, तो बस उस घोषित निर्मोही कृष्ण की ईमानदारी पर सील ठप्पा लगा ही समझो…

और उधर देखो… संजय राउत और केजरीवाल जैसे लोग 75-100-200 करोड़ जैसी “फुटकर, टुच्ची और घटिया” सी रकम के लिए केस झेल रहे हैं, जब्ती करा रहे हैं… जेल जा रहे हैं… लोगों ने संजय राउत और केजरीवाल से बोला भी था कि जाकर भगवान् विष्णु के अवतार के चरणों में मस्तक रख दो, सब माफ़ हो जाएगा… लेकिन नहीं माने… तो अब झेलो…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन