Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारों को मिलने वाले देवर्षि नारद सम्मान की आवेदन तारीख बढ़ी

त्रकारों को दिया जाने वाला देवर्षि नारद सम्मान के लिए आवेदन करने की तारीख दो दिन और बढ़ा दी गई है. सम्मान प्रदान करने वाली संस्था वीएसके फाउंडेशन ने प्रविष्टियां स्वीकार करने की लास्ट डेट 22 मई रात 12 बजे तक कर दी है. यह तारीख पहले 20 मई रखी गई थी.

राजस्थान के पत्रकारों को दिया जाने वाले नारद सम्मान के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ आंचलिक पत्रकारिता श्रेणी के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ स्टोरी भेजकर आवेदन कर सकते हैं. पुरस्कार के लिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, डीग, झुंझनू, सीकर, चुरू, गंगापुर सिटी क्षेत्र के पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ ईश्वर बैरागी ने बताया कि, “आवेदनकर्ता, आवेदन करते समय अपना नाम, पता, जन्मतिथि, फेन नंबर, किसी संस्थान में कार्यरत हैं या स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं, के विवरण समेत अपनी एक कोई सर्वश्रेष्ठ स्टोरी [email protected] पर मेल कर सकते हैं.”

चयनित हुए पत्रकारों को 25 मई को नारद जयंती के अवसर पर मालवीय नगर स्थित देवर्षि नारद सभागार में आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन