गुवाहाटी की रहने वाली सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और फोटोग्राफर गीतिका तालुकदार को 26 जुलाई 2024 से पेरिस में होने वाले आगामी पेरिस ओलंपिक खेल 2024 को कवर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से प्रेस बाय नेम डायरेक्ट मान्यता मिली है.
गीतिका भारत की पहली और एकमात्र महिला खेल पत्रकार व फोटोग्राफर हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा सीधे मान्यता प्राप्त संगठन के तहत यह एक्रीडिटेशन प्राप्त हुई है.
इस साल पेरिस ओलंपिक खेलों के मीडिया डायस्पोरा का हिस्सा बनने के लिए गीतिका को महिला पत्रकारों और युवा पत्रकारों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से नियुक्त किए जाने की बात कही जा रही है.
दक्षिण कोरिया के सियोल में मौजूद गीतिका ने अपने एक बयान में कहा कि, पेरिस ओलंपिक गेम्स- 2024 को कवर करने के लिए आईओसी से मान्यता प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस वर्ष के लिए प्रेस बाय नेम डायरेक्ट मान्यता प्रदान करने का उदार निर्णय दिया, जे मेरे लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है.
गीतिका ने आगे कहा, इस वर्ष ओलंपिक खेलों का मोटो गेम्स वाइड ओपन है, जो खुले विचारों की भावना रखता है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचना है. जो सभी के लिए समान अवसर के अर्थ को भी दर्शाता है.
बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित खेल फोटोग्राफर और रिपोर्टर गीतिका को दूसरी बार ओलंपिक कवर करने का मौका मिला है. इससे पहले उन्होंने कोविड के वक्त 2021 में जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2020 को कवर किया था.
गीतिका टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 में जाने वाली भारत की एकमात्र महिला फोटो जर्नलिस्ट थीं, जब दर्जनों मीडिया हाउसों के पत्रकारों ने टोक्यो जाने से मना कर दिया था. गीतिका ने जोखिम उठाकर अधिकतम खेल आयोजनों को बहादुरी के साथ कवर किया था.
गौरतलब है कि वह टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 में भारत की एकमात्र महिला खेल फोटो जर्नलिस्ट थीं, जब दर्जनों मीडिया ने टोक्यो जाने से इनकार कर दिया था, तब गीतिका ने कोविड के दौरान जोखिम उठाते हुए अधिकतम खेल आयोजनों को बहादुरी से कवर किया था.



