Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कोलकाता कांड : नोएडा की कई सोसाइटीज में महिलाओं के स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन शुरू! देखें तस्वीरें

यशवंत सिंह-

भारत के पुरुषों को सुधरने में कितना वक़्त लगेगा।
NO means NO
ये सिंपल सी बात उन्हें समझ नहीं आती।
देश भर में महिलाओं के साथ नृशंस हरकत और ख़ासकर कोलकाता की डॉक्टर बिटिया के साथ हुई हैवानियत के ख़िलाफ़ नोएडा की कई सोसाइटीज में अब महिलाओं के स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

लेजर पार्क के लिये आज अदभुत दिन था। इस सोसाइटी की आधी आबादी ने अपनी ताक़त दिखाई। कोलकाता की डॉक्टर बेटी के लिए न्याय की माँग की। भविष्य में ये सब नृशंस हरकत न होने देने के लिए पुरुषों को चेताया और समझाया। अपनी बहन बच्चियों माताओं बहनों को विकृत मानसिकता के पुरुषों से बचने की तरकीब बताई। गंदे लोगों को फ़ौरन पलट कर मज़बूत जवाब देने का आह्वान किया। नो मीन्स नो।

महिला शक्ति की एकजुटता और मुखर अभिव्यक्ति को देख संतोष हुआ कि ये चिंगारी एक दिन समाज में स्त्री को दोयम समझने वाले सामंती मानसिकता के पुरुषों को उनकी औक़ात पर ले आएगी।

आज लेजर पार्क के पुरुषों के लिए सबक का भी दिन था। स्त्रियों पर कमेंट करने वाले, दारू बीयर की बोतल फेंक कर चिल्लाने वाले, लड़की को चीज / माल समझने की मानसिकता रखने वाले पुरुष अब भी संभल जायें, ख़ुद को बदल लें अन्यथा उनका जुलूस इसी लेजर पार्क में ये महिला शक्ति मिलकर निकालेगी।

आज के आयोजन के लिए स्नेहा जी शैली जी रुनझुन जी केपी जी सुमन जी शिवानी जी समेत बहुत सी सक्रिय महिलाओं लड़कियों ने काफ़ी मेहनत की।

आज का दिन हम पुरुषों के लिए लर्निंग का दिन था। सबक लेने का दिन था। प्रायश्चित का दिन था। सुधरने का इरादा करने का दिन था।

इतने आधुनिक दौर में भी हमारी आपकी बच्चियाँ घर से बाहर निकलते ही आतंक के साये में जीती हैं, ये बहुत शर्मनाक है हम पुरुषों के लिए।

लेजर पार्क की महिलाओं ने आज संदेश दे दिया कि उन्हें अगर कमजोर समझ कर कभी ग़लत सोचा कहा किया गया तो वो एक मिनट नहीं लगायेंगी सबक़ सिखाने में।

देखें कुछ तस्वीरें और वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन