Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज से बड़ी तादाद में कर्मचारियों की छँटनी, न वेतन न नोटिस, देखें मेल

दिल्ली से संचालित इंडिया न्यूज नेटवर्क गजब की चकमेबाजी की तरफ अग्रसर है. संस्थान से पहले तमाम कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया उसके बाद बड़े पदों पर बैठे लोगों को प्रमोशन का लोलीपाप देकर भला लगना-दिखना चाह रहा है.

इंडिया न्यूज नेटवर्क से एक झटके में 60 से 70 पत्रकारों की छँटनी कर दिए जाने की जानकारी मिल रही है. यह छंटनी हर विभाग से होनी बताई जा रही है.

कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से जारी एक मेल में कहा गया है कि, छँटनी की जद में आए पत्रकारों का काम संतोषजनक नहीं पाया गया है.

वहीं, निकाले गए पत्रकारों का कहना है कि छँटनी की जद में आए पत्रकारों को न कोई नोटिस दिया गया न ही तीन महीने की सैलरी दी जा रही है, बल्कि सीधा फायर का आदेश जारी कर दिया गया है.

देखें कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से जारी यह मेल…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन