Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में बिहार टाइम्स का दो दिवसीय कॉन्क्लेव सम्पन्न

डॉ उज्जवल कुमार-

दो दिनों से पटना के होटल मौर्या में चल रहे “बिहार टाइम्‍स कॉन्‍क्‍लेव” का समापन हो गया। दो दिन फ्रेंडस ऑफ बिहार के लोगों के साथ बीता। बढ़ि‍या लगा। कॉन्‍क्‍लेव के सूत्रधार श्री अजय कुमार जी का स्‍नेहिल आमंत्रण था।

बिहार टाइम्‍स की ओर से यह छठा कॉन्‍क्‍लेव था। इसमें से चार में मुझे भी शामिल होने का मौका मिला है। मृदुल स्‍वभाव और अग्रज जैसा स्‍नेह मिलने पर कोई भी इनका मुरीद हो सकता है। आज इनके 25 साल के सफर को करीब से जानने और समझने का मौका मिला।

वर्ष 1999 में बिहार का पहला अंग्रेजी का इंटरनेट अखबार शुरू करने के लिए सोचना भी आसान नहीं रहा होगा। बताया गया कि उस समय पटना में कुल 100 लोगों के पास ही इंटरनेट का कनेक्‍शन था।

अंग्रेजी में लिखने वाले पत्रकार सा‍थियों ने बिना पैसा लिए इनके लिए गंभीर आर्टिकल लिखे। सामान्‍य तौर पर ऐसा नहीं होता है। लेकिन आज मंच पर एक-एक करके वे सभी लोग सामने आये, जिन्‍होंने उस समय इनका साथ दिया था।

मो. सुरूर अहमद (रेडिफमेल डॉट कॉम), श्री अमरनाथ तिवारी (द हिंदू), श्री प्रनव कुमार चौधरी (टाइम्‍स ऑफ इंडिया-रिटायर्ड), श्री मणिांत ठाकुर (बीबीसी-रिटायर्ड), श्री अभय कुमार (डेक्‍कन हेराल्‍ड), श्री पवन टून-कार्टूनिस्‍ट, श्री नलिन वर्मा और श्री मनीष सिन्हा -फोटो जर्नलिस्‍ट। इन सबने नि:शुल्‍क सेवा देकर बिहार का पहला अंग्रेजी का वेब पोर्टल शुरू करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन सबको अपनी ओर से बधाई। पत्रकारिता का मानदंड इसे कहते हैं। पत्रकारिता के इन अग्रजों ने प्रशंसनीय और अनुकरणीय कार्य किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन