Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार रमेश सिंह कौशिक ने सुबह सबको जगाया और खुद चिरनिद्रा में सो गए!

अरविंद कुमार सिंह-

नहीं रहे आजमगढ के पत्रकार और जिन्दादिल इंसान भाई Ramesh Singh Kaushik! सुबह सबको जगाया और स्वयं चिरनिद्रा में सो गये।

यह खबर अभी-अभी Praveen Singh भाई ने दी। आजमगढ के मूल निवासी और अब लखनऊ के प्रवासी रहे रमेश सिंह ने आज इस फानी दुनिया को अलविदा कह अनंत की यात्रा पर निकल गये। जीवटता और हिम्मत के फौलादी तत्वों से निर्मित उनकी भौतिक काया से आज प्राण पखेरु उड गये। उनकी स्मृतियों को नमन!

रमेश सिंह काफी समय से डायलसिस पर चल रहे थे। सप्ताह में उनकी डायलसिस होती थी। कल आजमगढ आए थे। आज लखनऊ में सुबह उठकर सबको उठाया और स्वयं चिरनिद्रा में सो गये। आजमगढ में रह कर पत्रकारिता करते रहें। लखनऊ पहुंचे तो भी पत्रकारिता से जुड़े रहे।
उनकी स्मृतियों को नमन!


दुःखद खबर… अपनी मधुरता से सबके दुखों को हंसा कर हर लेने वाले बड़े भैया Ramesh Singh Kaushik के निधन से मन बहुत दुखी है, ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। -रवि शंकर पांडेय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन