Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस ने RJD प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती समेत 4 पर मुकदमा दर्ज किया!

नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में नोएडा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की दो प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो इन दोनों ने नोएडा के श्रमिक आंदोलन से जोड़कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिससे माहौल भड़काने की कोशिश की गई।

पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की है। X हैंडल ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल जितेंद्र शर्मा (दौसा) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर भी मध्यप्रदेश की घटना का वीडियो नोएडा का बताकर शेयर करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वीडियो या जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।


नोएडा पुलिस ने RJD की 2 प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई को इन्होंने नोएडा में श्रमिक आंदोलन से जोड़ा और X पर डालकर माहौल भड़काया।
दूसरी FIR X हैंडल ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल जितेंद्र शर्मा दौसा पर हुई है। इन दोनों पर भी MP का Video नोएडा का बताकर शेयर करने का आरोप है। -सचिन गुप्ता


ममता त्रिपाठी-

नोएडा पुलिस ने FIR कर ही ली…

ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख़्शना नहीं चाहिए जो माहौल को बिगाड़ कर शहर का अमन चैन खराब करने की कोशिश करते हैं…

कई अभिभावकों ने डर के मारे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है आज…मैंने भी अपने दोनों बच्चों को आज नहीं भेजा है…सख्ती ज़रूरी है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन