Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

“आज की ख़बर” न्यूज़ चैनल पर “पंचम तल” लेकर पहुँच रहे हैं विवेक त्रिपाठी!

ब्यूरोक्रेसी और सियासत पर शानदार जानदार शो का प्रोमो देखें!

आज की खबर न्यूज चैनल बड़ी खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने का लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। अब आज की ख़बर पर चैनल के ब्यूरो चीफ विवेक त्रिपाठी की तरफ से यूपी की ब्यूरोक्रेसी और सियासत से जुड़ा हुआ एक ऐसा शो आने जा रहा है जो खबरों की दुनिया में तहलका मचाने वाला है। ब्यूरोक्रेसी में अंदर की बात और अफसरशाही की अहम बैठकों में क्या कुछ चर्चा होती है और वो यूपी की जनता को किस तरह से प्रभावित करती हैं इसको लेकर “पंचम तल” में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

प्रशासनिक तंत्र का यंत्र कैसे काम करता है और कहां से फैसले प्रभावित होते हैं ये सब आपको पंचम ताल शो में दिखाया जाएगा। अधिकारियों की नियुक्ति, तबादले, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक सुधार की हर खबर पंचम तल में मौजूद रहेगी… बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर… शीर्ष पर टकराव और पर्दे के पीछे से पूरे गेम को किस तरह पलटा जाता है इसका पंचम तल में पर्दाफाश होगा।

पंचम तल में दिखाई जाने वाली ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी खबरें पूरी तरह से पारदर्शी जवाबदेह होंगी…”पंचल तल” नाम से जो नया प्रोग्राम आने वाला है उसको प्रोमो लगातार आज की खबर चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है जिसको लेकर दर्शकों में शो के लिए काफी ज्यादा जिज्ञासा है।

चैनल के चेयरमैन डॉक्टर चंद्रसेन वर्मा ने ब्यूरो चीफ विवेक त्रिपाठी को उनके नए शो “पंचम तल” की सफल यात्रा के लिए अभी से अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।

देखें प्रोमो

विवेक त्रिपाठी के पास प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का 25 वर्षों का ठोस अनुभव है। 1999 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (लखनऊ) से अपना सफर शुरू करने वाले विवेक ने ‘हिंदुस्तान’, ‘नवभारत’ (भोपाल) और ‘दैनिक जागरण’ (देहरादून) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी कलम का जादू दिखाया। ‘अमर उजाला’ के कानपुर और लखनऊ संस्करणों में सेवाएँ दीं। प्रिंट में अपनी धाक जमाने के बाद, उन्होंने ‘ABP न्यूज़’ और ‘ज़ी न्यूज़’ जैसे बड़े नेशनल टीवी चैनलों में काम किया। ‘आज की खबर’ से जुड़ने से पहले वह ‘प्राइम न्यूज़’ में स्टेट हेड के तौर पर काम कर रहे थे। अब विवेक त्रिपाठी आज की खबर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं और उनका शो “पंचम तल” जल्द ही प्रसारित होने वाला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन