Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कानपुर प्रेस क्लब के पत्रकारिता आयोजन में मंत्री/संत्री आगे और संपादक, स्टेट ब्यूरो पीछे रह गए!

Invitation poster celebrating 200 years of Hindi journalism, with vintage printing press, newspaper, and ceremonial banner; includes event date 29 May 2026 and venue Kanpur Press Club in Hindi.
Group of fifteen men posing for a photo at a press event in a room with balloons and a banner in the background; water bottles on the table.
तस्वीर में आगे अध्यक्ष शरद अवस्थी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना डीसीएम बृजेश पाठक सांसद रमेश अवस्थी और महामंत्री शैलेश अवस्थी | पीछे वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर अंकित शुक्ला आदित्य द्विवेदी विजय त्रिपाठी ऋषभ मणि त्रिपाठी रतीश और संजय त्रिपाठी

मनीष दुबे-

कानपुर प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर गैंजेस क्लब में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मंच पर मंत्री, सांसद और बड़े पदों पर बैठे चेहरे मौजूद रहे, जबकि संपादक, स्टेट हेड और जमीनी पत्रकार पीछे की कतारों में नजर आए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारिता जगत में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

‘कलम से एआई युग तक पत्रकारिता’ विषय पर आयोजित इस समारोह में दिल्ली और लखनऊ में कार्यरत कानपुर मूल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मंच पर सत्ता और संस्थागत प्रभाव से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ज्यादा चर्चा में रही, जबकि पत्रकारिता के वास्तविक श्रम और संघर्ष से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकार भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए।

कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, बदलते दौर और एआई युग की चुनौतियों पर बातें हुईं, लेकिन अंदरखाने सबसे ज्यादा चर्चा आयोजन की व्यवस्था और बैठने की “नई परंपरा” को लेकर रही। कई पत्रकारों के बीच यह सवाल भी उठा कि क्या अब पत्रकारिता के कार्यक्रमों में भी प्राथमिकता पद और पहुंच से तय होगी?

कानपुर प्रेस क्लब के इस आयोजन में मंच की चमक अलग थी और पीछे बैठे पत्रकारों की खामोशी अलग। पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के मौके पर यह तस्वीर भी चर्चा में रही कि कलम चलाने वाले पीछे थे और सत्ता के समीकरण आगे।

गैंजेस क्लब में आयोजित इस समारोह के निमंत्रण पत्र और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया जगत में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बाकी तस्वीरें यहां देखें….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mahipal Singh

    May 30, 2026 at 3:48 pm

    मान्यवर! वीवीआईपी मूवमेंट्स ,जाने-माने, वरिष्ठ पत्रकार, इवेंट मीडिया से इतर कभी जनपदों के कामन मैन गिरे पड़े पत्रकारों की ख़बरों का एक अलग भड़ास मीडिया बना दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन