Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्राइम न्यूज़ में राजीव केंटल की एंट्री, बने CEO स्ट्रैटजी एंड मार्केटिंग

Man in a black suit and red tie posing at a formal event, with a pocket square visible.

नोएडा। तेजी से विस्तार कर रहे खबरिया चैनल प्राइम न्यूज़ ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए मीडिया उद्योग के अनुभवी पेशेवर राजीव केंटल को CEO स्ट्रैटजी एंड मार्केटिंग नियुक्त किया है। उनके जुड़ने से चैनल की रणनीतिक योजना और मार्केटिंग गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजीव केंटल को मीडिया, ब्रांडिंग और मार्केटिंग क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे देश के प्रमुख हिंदी समाचार पत्र समूह अमर उजाला में लंबे समय तक प्रेसिडेंट मार्केटिंग के पद पर कार्यरत रहे। दिसंबर 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने मई 2022 तक बिजनेस कंसलटेंट के रूप में संस्थान को अपनी सेवाएं दीं।

अमर उजाला में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा मुख्यालय से समूह के सभी 20 प्रकाशन संस्करणों की स्पेस मार्केटिंग का नेतृत्व किया और संगठन की व्यावसायिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे युवाओं और पेशेवरों के बीच एक प्रेरक वक्ता के रूप में भी पहचान रखते हैं।

नोएडा स्थित प्राइम न्यूज़ मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राजीव केंटल ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ मनीष कुमार पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजीव केंटल के स्वागत में मनीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनका अनुभव और व्यापक नेटवर्क प्राइम न्यूज़ की ब्रांड वैल्यू, बाजार रणनीति और पहुंच को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चैनल सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

वहीं, कार्यभार संभालने के बाद राजीव केंटल ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्राइम न्यूज़ की मूल पत्रकारिता मूल्यों को कायम रखते हुए डिजिटल और सैटेलाइट दोनों प्लेटफॉर्म पर चैनल की रणनीतिक और मार्केटिंग उपस्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन