Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्ते और लगी रोक, विज्ञापन बाजार में बेचैनी!

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने टीवी न्यूज चैनलों की दर्शक रेटिंग (TRP) जारी करने पर लगी रोक को चार सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC India) ने अपने सब्सक्राइबर्स को भेजे एक संदेश में बताया कि मंत्रालय के नए निर्देश के अनुसार न्यूज चैनलों की रेटिंग रिपोर्ट फिलहाल अगले चार हफ्तों तक या अगले आदेश तक जारी नहीं की जाएगी।

नई रोक 4 जून 2026 को जारी होने वाले डेटा पर लागू होगी। यह डेटा 23 मई से 29 मई 2026 के बीच टीवी दर्शकों की पसंद और व्यूअरशिप से जुड़ा था।

गौरतलब है कि इससे पहले मई महीने में भी मंत्रालय ने न्यूज चैनलों की रेटिंग जारी करने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। अब अवधि बढ़ाए जाने से यह साफ हो गया है कि न्यूज चैनलों की TRP रिपोर्ट दोबारा शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।

टीवी न्यूज रेटिंग्स विज्ञापनदाताओं, मीडिया एजेंसियों और चैनलों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विज्ञापन बजट, मीडिया प्लानिंग और चैनलों की बाजार स्थिति का आकलन किया जाता है। ऐसे में रेटिंग्स जारी न होने से पूरे सेक्टर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन