Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NDTV से RT हिंदी पहुंचे उत्कर्ष सिंह, बोले- ‘अब मामला थोड़ा इंटरनेशनल है!’

पत्रकार उत्कर्ष सिंह गहरवार को लेकर सूचना है कि उन्होंने एनडीटीवी (NDTV) छोड़ दिया है। उन्होंने नई पारी रूसी न्यूज चैनल रसिया टुडे हिंदी (RT हिंदी) से शुरू की है। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष ने बतौर असिस्टेंट एडिटर आरटी हिंदी ज्वाइन किया है।

Man with arms crossed, wearing a white short-sleeve shirt, standing against a brown textured wall.

एफबी पर यह जानकारी साझा करते हुए उत्कर्ष कहते हैं- “New Challenge, New Heights. Joined as Assistant Editor At RT Hindi ….ab maamla thoda international hai…”

बता दें कि बेनेट यूनिवर्सिटी से पढ़े लिखे उत्कर्ष रीवा (एमपी) के मूल निवासी हैं। फिलहाल नोएडा में रहते हैं।

उन्होंने 2019 में नवभारत टाइम्स के साथ इंटर्नशिप करने के बाद, एक वर्ष (12 नवंबर 2020-27 नवंबर 2021) अमर उजाला में रहे।

यहां से उत्कर्ष ने सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (नवंबर 2021-जनवरी 2025) के रूप में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जिम्मेदारी निभाई।

29 जून को एक साल के लिए बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (29 जनवरी 2026 तक) दैनिक हिंदुस्तान में कार्यरत रहे।

एक फरवरी 2026 से 31 मई 2026 तक एनडीटीवी में रहे उत्कर्ष सिंह असिस्टेंट एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन