Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शिवांगी ठाकुर ने छोड़ा Zee News, गौरव मेहरा की NDTV में नियुक्ति

पत्रकार Shivangi Thakur ने Zee News से इस्तीफा दे दिया है। वह संस्थान में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थीं।

शिवांगी ठाकुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया जगत में सामने आई है। फिलहाल उन्होंने अपने अगले संस्थान या नई पेशेवर पारी को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

ज़ी न्यूज़ में रहते हुए शिवांगी ठाकुर संपादकीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं और विभिन्न समाचार व विशेष कार्यक्रमों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती थीं।


मीडिया उद्योग के अनुभवी प्रोफेशनल Gaurav Mehra ने NDTV जॉइन कर लिया है। उन्हें रेवेन्यू हेड, ब्रांड स्टूडियो – NDTV हिंदी एवं रीजनल नियुक्त किया गया है।

गौरव मेहरा को ब्रांडेड कंटेंट, मीडिया सेल्स, ग्रोथ स्ट्रैटेजी और कस्टमाइज्ड मार्केटिंग के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। वह NDTV में आने से पहले TV9 नेटवर्क में नेशनल हेड और वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट आधारित ग्रोथ रणनीतियों का नेतृत्व किया।

अपने करियर में वह Network18, Zee Entertainment, Reliance Broadcast Network, CNBC-TV18, Idea Cellular और Vodafone India जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ Rahul Kanwal ने कहा कि हिंदी और क्षेत्रीय बाजारों में नेटवर्क के विस्तार के दौरान गौरव मेहरा का अनुभव संस्थान की विकास यात्रा को नई मजबूती देगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन