मीडिया जगत में एक और महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार सिंह ने देश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल आजतक को अलविदा कहने के बाद अब NDTV के साथ नई पारी की शुरुआत की है।
रजनीश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “NDTV के साथ नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं। इस अवसर के लिए आभारी हूं। संस्थान की विरासत से प्रेरित हूं और सीखने, आगे बढ़ने तथा सार्थक काम में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”
उन्होंने आजतक में बिताए अपने कार्यकाल को याद करते हुए लिखा कि यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, “अविश्वसनीय यात्रा के बाद मैंने आजतक से आगे बढ़ने का फैसला किया है। यहां मिले अवसरों, अनुभवों और उन शानदार लोगों के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिनके साथ काम करने का मौका मिला। न्यूज़रूम ने मुझे धैर्य, तेजी और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग का असली मतलब सिखाया।”
मीडिया जगत में अपनी मेहनत, तकनीकी दक्षता और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए पहचान रखने वाले अभिषेक कुमार सिंह ने Republic TV में करीब दो वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद अब NDTV के साथ नई शुरुआत की है।
कम उम्र में ही अभिषेक कुमार सिंह ने ब्रॉडकास्टिंग और न्यूज़रूम ऑपरेशंस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से पीसीआर (प्रोडक्शन कंट्रोल रूम) में उनकी कार्यशैली, जिम्मेदारी और समर्पण ने उन्हें सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच एक भरोसेमंद प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया।
Republic TV में कार्यरत रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रसारणों और लाइव कवरेज में अहम भूमिका निभाई। काम के प्रति समर्पण, लगातार सीखने की इच्छा और चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता के कारण उन्होंने अपने करियर में निरंतर प्रगति की।
Republic TV से पहले अभिषेक Zee News और News Nation जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्राप्त अनुभव ने उन्हें ब्रॉडकास्टिंग की बारीकियों को समझने और अपनी पेशेवर क्षमता को और मजबूत करने का अवसर दिया।


