Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रुबिका लियाकत ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ होस्ट करेंगी!

एंकर रुबिका लियाकत (Rubika Liyaquat) ने न्यूज़18 इंडिया (News18 India) को अलविदा कह दिया है। कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत रहीं रुबिका अब टाइम्स नाउ नवभारत में नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार वह रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ होस्ट करेंगी। बता दें कि यह वही स्लॉट है जिसे अब तक महान गोदी एंकर सुशांत सिन्हा संभाल रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत का एक प्रोमो सुर्खियां बटोर रहा है। प्रोमो की लाइनें हैं- ‘मैडम आ रही हैं’..मीडिया वालों ने तो ये अंदाजा लगा लिया कि चैनल में कौन सी मैडम न्यूज की पाठशाला ज्वाइन कर रही हैं। लेकिन फिर भी इसे संस्पेंस रखा गया है।

रुबिका लियाकत अबतक ज़ी न्यूज़, एबीपी न्यूज़, भारत24 और न्यूज़18 इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुकीं हैं। कभी अपनी आक्रामक एंकरिंग के लिए जानी जाने वाली रुबिका अब सत्ता समर्थक माने जाने वाले तेवरों के लिए चर्चा में रहती हैं।

रुबिका लियाकत ने भले ही चैनल बदल दिया हो यह तय है कि वह जनता की बात, आम पब्लिक के मुद्दे नहीं छुएंगी। बल्कि असली समस्याओं को छुपाकर मोदी सरकार की ढपली ही बजाती दिखाई देंगी।

मीडिया गलियारों में उनकी नई पारी को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। आलोचकों का कहना है कि चैनल भले बदल गया हो, लेकिन स्क्रीन पर दिखाई देने वाला राजनीतिक नैरेटिव शायद ही बदले। उनके विरोधी तंज कस रहे हैं कि “रुबिका ने सिर्फ पता बदला है, प्रस्तुति का सुर नहीं।”

टाइम्स नाउ नवभारत में ‘न्यूज़ की पाठशाला’ के जरिए अब वह दर्शकों से रूबरू होंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नया मंच उन्हें नई पहचान देता है या फिर दर्शकों को वही पुराना अंदाज़ देखने को मिलता है, जिसके समर्थक भी कम नहीं हैं और आलोचक भी।

फिलहाल इतना तय है कि हिंदी टीवी न्यूज़ की प्राइम टाइम लड़ाई में एक बड़ा चेहरा नई पारी के साथ मैदान में उतर चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन