Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

द लल्लनटॉप से धनंजय कुमार की नई पारी, दैनिक भास्कर जबलपुर के यूनिट हेड बने संदीप शर्मा

मीडिया इंडस्ट्री में पेशेवर बदलावों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पत्रकार धनंजय कुमार ने नई पारी की शुरुआत की है, जबकि दैनिक भास्कर के वरिष्ठ अधिकारी संदीप शर्मा ने अपनी जिम्मेदारियों और कार्यसंस्कृति को लेकर प्रेरक संदेश साझा किया है।


द लल्लनटॉप से जुड़े धनंजय कुमार

पत्रकार धनंजय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने द लल्लनटॉप में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

उन्होंने लिखा, “Bhaskar English में Home Page Incharge के रूप में मेरा सफर समाप्त हो गया है। अब मैं दिल्ली-नोएडा लौट आया हूं और द लल्लनटॉप के साथ नई पारी शुरू कर रहा हूं।”

धनंजय इससे पहले भास्कर इंग्लिश में होम पेज इंचार्ज के तौर पर कार्यरत थे। डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले धनंजय की यह नई पारी उनके करियर का अहम पड़ाव मानी जा रही है। द लल्लनटॉप की संपादकीय टीम में उनकी एंट्री को डिजिटल मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।


संदीप शर्मा दैनिक भास्कर जबलपुर के यूनिट हेड बने

वहीं, दैनिक भास्कर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के यूनिट हेड संदीप शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता और नेतृत्व को लेकर एक संदेश साझा किया है।

उन्होंने लिखा, “14 करोड़ पाठकों के विश्वास का हिस्सा बनना गर्व की बात है। पद नहीं, जिम्मेदारियां हमारी पहचान बनाती हैं। हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए, उस विश्वास को निभाने का प्रयास निरंतर जारी है।”

इसके साथ ही उन्होंने अपनी कार्यशैली को एक पंक्ति में परिभाषित करते हुए कहा, “No Ifs, No Buts… Only Responsibility, Commitment & Results.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन