Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

देवेन्द्र फणनवीस का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे; मोदी राज का सबसे बड़ा घोटाला जो सतत जारी है!

₹7000 करोड़ का महाराष्ट्र का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 70 दिन भी नहीं चला…

Smiling man in a blue Nehru jacket against an orange map of India backdrop.

विश्व दीपक-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाला Missing Link बनवाया. लागत आई ₹7000 करोड़ जबकि इसकी लंबाई है मात्र 13.3 किलोमीटर.

उद्घाटन के 9 हफ्ते के बाद ही लिंक टूट गया. पहली बरसात में ही इसकी धज्जियां उड़ गईं. ₹7000 करोड़ का महाराष्ट्र का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 70 दिन भी नहीं चला.

अब जबकि लिंक धराशाई पड़ा है जनता त्रस्त है, नेता जी और उनकी टीम हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है. भक्त भाई लोग सन्नाटे में हैं. अच्छे दिन और विकास के जुमले में इतने छेद हो चुके हैं कि गिनना मुश्किल हो रहा है अब.

इस प्रोजेक्ट से जनता को कितना फायदा हुआ मालूम है? मुंबई और पुणे के बीच की दूरी 6 किलोमीटर कम हो गई. 20-30 मिनट समय की बचत हुई. वह भी तब जब आप 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाएं तब.

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने प्रोपगंडा का ढोल पीटकर जनता को बताया कि आधारभूत संरचना के मामले में भारत दिन दूनी रात चौगुनी तरक्करी कर रहा है. यह है उस तरक्की की सचाई. एक्सप्रेस वे निर्माण मोदी राज का सबसे बड़ा घोटाला है जो सतत जारी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन