Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ हमीरपुर के इस रिपोर्टर पर चरित्र प्रमाण पत्र में हेरफेर कर नौकरी हथियाने का आरोप, देखें दस्तावेज

Hindi news broadcast still: police on a street with reporters on the right, headline about roadblock crackdown in progress

हमीरपुर : यूपी के जनपद हमीरपुर में सरकारी चरित्र प्रमाण पत्र से कथित छेड़छाड़ कर मीडिया संस्थान में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र में कथित तौर पर एडिटिंग कर उसे बदलकर राष्ट्रीय समाचार चैनल में संवाददाता के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवक अभिषेक सिंह सानू के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें छेड़खानी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। आरोप है कि पुलिस सत्यापन के दौरान जारी चरित्र प्रमाण पत्र में दर्ज अपराध को युवक के द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से कथित रूप से बदलकर विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर उसने राष्ट्रीय चैनल इंडिया न्यूज में संवाददाता के रूप में जनपद हमीरपुर से अभी हाल ही में कार्यभार भी संभाल लिया है। जिससे अब जनपद में चर्चाओं का माहौल गर्म है और कहा जा रहा है क्या अब चैनलों को रिपोर्टर नहीं मिल रहे है जो ऐसे लोग काम करेंगे जो पहले से ही छेड़खानी के आरोपी है।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2020 में एक महिला द्वारा अभिषेक सिंह शानू के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद चरित्र प्रमाण पत्र में कथित हेरफेर कर लगातार विभिन्न संस्थानों में उसका उपयोग किया जाता रहा। मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं बताया जा रहा। चर्चा है कि जिले में ऐसा एक पूरा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जो चरित्र प्रमाण पत्रों में कथित छेड़छाड़ कर पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावित करने और अनुचित लाभ दिलाने का काम करता है।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हमीरपुर पुलिस इस कथित खेल के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का खुलासा कर पाएगी, या फिर जांच केवल एक व्यक्ति तक सीमित रह जाएगी। चरित्र प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में यदि किसी प्रकार की जालसाजी हुई है, तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच सीओ सदर यशपाल सिंह जी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभिषेक ने सरकारी दस्तावेज में फोर्जरी की है। साथ ही बुलाए जाने पर वह पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए पेश भी नहीं हो रहा है।

चरित्र प्रमाण पत्र देखें…

Official Uttar Pradesh Police certificate with a QR code, header text, and a small portrait photo on the right; dated 24/06/2026.
यह पुलिस द्वारा जारी प्रमाण पत्र
Official character certificate from Uttar Pradesh Police; shows emblem, QR code on left, recipient photo on right, date 24-06-2026, and authentication stamp/signer.
फर्जीवाड़ा कर बनवाया गया प्रमाणपत्र जिसपर लग रहे हैं आरोप

Cover page of a First Information Report (FIR) form in English and Hindi, listing district, police station, year 2020, FIR No. 0163, date/time, a table of four offences with sections, and an offence occurrence section.
Page from a government form (N.C.R.B.) in Hindi showing a section for details of known/suspected/accused persons. It includes a table with columns for serial number, name, alias, relative's name, and present address, and sample entry rows with names and addresses.
Hindi government document page, section 12 'First Information contents', with a long paragraph describing a case in Hamirpur and a date of 14.08.2020.
Case History screen showing hearing dates, case stage, court and judge, and last business date with action buttons.
Mobile app screen for searching FIR cases by year; shows Year field, Pending selected, GO and RESET buttons, and a results table with one case listed.

पत्रकार का पक्ष…

इस प्रकरण पर अभिषेक सिंह सानू ने भड़ास4मीडिया को बताया कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यह सब किसी और ने उन्हें बदनाम करने के लिए किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन