Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एबीपी न्यूज़ के सवालों से झुंझलाए गोविंद देव गिरी, रिपोर्टर के माइक पर हाथ मारा, देखें वीडियो

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का एक 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एबीपी न्यूज के रिपोर्टर द्वारा चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और इस्तीफे को लेकर सवाल पूछे जाने पर गोविंद देव गिरी पहले नाराज होते दिखाई देते हैं और फिर रिपोर्टर का माइक पकड़ लेते हैं। जब उनसे इस्तीफे पर सवाल किया जाता है तो वे तुरंत जवाब देते हैं, “मैं इस्तीफा क्यों दूंगा?” कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पर भी उनका तीखा अंदाज देखने को मिलता है।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में abp न्यूज़ के सवालों से झुंझलाए गोविंद देव गिरी, पकड़ा माइक! abp न्यूज़ के संवाददाता से की बदसलूकी!
-एबीपी न्यूज़


अभिषेक उपाध्याय-

ABP News ने गोविंद गिरी से एकदम तार्किक सवाल पूछे। “क्या आप अपनी ज़िम्मेदारी मानते हैं?”

मगर गोविंद गिरी की हालत देखिए, संत होकर आप एक जेन्युइन सवाल नहीं सह सके। माइक फेंकने लगे।

बाद में जब कहा कि बिल्कुल ज़िम्मेदारी मानता हूँ तो रिपोर्टर ने अगला सवाल दाग़ा कि इस्तीफा देंगे?

गोविंद गिरी फिर भड़क गए। सोचिए! कोषाध्यक्ष होने के बावजूद अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकारने को तैयार नहीं,

और पद का मोह ऐसा कि उसे छोड़ने का स्वप्न भी बेचैन कर देता है!!

संतत्व की महान परंपरा आलीशान मंहगी गाड़ियों और सुख-सुविधा-अधिकार संपन्न जीवन शैली के गुरूत्वाकर्षण के आगे आद्योपांत नतमस्तक है!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन