Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सबीना तामंग देशमुख ने News18 India छोड़ा, यहां करेंगी नई शुरूआत!

Woman with glasses sits in a teal high-back chair in a studio, speaking into a microphone on a boom arm.

तेजतर्रार अंदाज़, बेबाक सवाल और बेहतरीन न्यूज़ प्रेज़ेंटेशन की पहचान बन चुकीं जानी-मानी पत्रकार सबीना तामंग देशमुख ने News18 India को अलविदा कह दिया है। अपनी धारदार पत्रकारिता और हर मुद्दे पर बेखौफ सवाल पूछने की शैली के चलते उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

पत्रकारिता के अपने शानदार सफर में सबीना ने रिपोर्टर, न्यूज़ एंकर और प्रोड्यूसर के तौर पर कई बड़े और प्रतिष्ठित चैनलों के साथ काम किया है। इनमें सुदर्शन, लाइव इंडिया, ज़ी मीडिया, न्यूज़ नेशन और News18 India जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। हर मंच पर उन्होंने अपनी गहरी पत्रकारिता समझ, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरोसा जीता है।

अब वो एक नए और रोमांचक डिजिटल सफ़र की शुरुआत करने जा रही हैं। वह जल्द ही अपना खुद का डिजिटल चैनल “On Record With Sabeena” लॉन्च करेंगी, जहां दर्शकों को उनका वही बेखौफ, सटीक और सवालों से भरा अंदाज़ एक नए रूप में देखने को मिलेगा।

महाकुंभ की ऐतिहासिक कवरेज हो, चुनावी रणभूमि का तीखा विश्लेषण, चंद्रयान मिशन की अंतरिक्ष यात्रा की गहराई से रिपोर्टिंग हो या फिर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े धार्मिक, राजनीतिक और कानूनी पहलुओं की बारीक पड़ताल—सबीना तामंग देशमुख ने हर मोर्चे पर अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया है।

अब उनके नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ दर्शकों को एक बार फिर वही आग, वही निष्पक्षता और वही धारदार पत्रकारिता देखने को मिलेगी, जिसके लिए सबीना तामंग देशमुख जानी जाती हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन