Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

आज के टाइम्‍स ऑफ इंडिया में वित्‍त मंत्री का इंटरव्‍यू पढ़कर बहुत दुखी हूं…

Prem Chand Gandhi : लगता है महंगाई तो 16 मई के बाद गायब ही हो गई! आज के टाइम्‍स ऑफ इंडिया में वित्‍त मंत्री का इंटरव्‍यू पढ़कर बहुत दुखी हूं। विकास की चिंता में वे भूल ही गए कि इस देश में महंगाई को लेकर आदमी की भी कोई चिंता है। सारा एजेंडा उदारीकरण, डी-लाईसेंसिंग, भूमि अधिग्रहण, होम लोन की ब्‍याज दर में कटौती, कोल सेक्‍टर और कई कई सेक्‍टरों के नवीनीकरण यानी बेचान को लेकर है। एक बार भी नहीं कहा कि आम आदमी को राहत किससे मिलेगी…

रीयल एस्‍टेट वालों ने जमीनों और मकानों के भाव इस कदर बढ़ा दिए हैं कि लोग घर नहीं खरीद पा रहे। अब उनको लाभ तभी मिलेगा, जब होम लोन पर ब्‍याज कम होगा। लेकिन लोगों की इनकम या सैलरी कैसे बढ़ेगी, जिससे वे घर खरीद सकेंगे, इसको लेकर कहीं कोई बात नहीं… दो साल से बैंक-बीमा क्षेत्र का वेतन समझौता लंबित पड़ा है। प्राईवेट सेक्‍टर में मजूदरी की मनमानी दरें हैं… उनको लेकर कोई चर्चा नहीं… पेट्रोल-डीजल के दाम अमेरिकी कारणों से कम हुए हैं, इसको कोई स्‍वीकार नहीं रहा… असल एजेंडा कारपोरेट को लूट की खुली छूट देने का है, जो लोगों को समझ में नहीं आ रहा…

जयपुर के साहित्यकार प्रेम चंद गांधी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन