Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

निर्दोष को इनामी बनाने की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक पहुंची

अलीगढ़ के जाने माने समाज सेवी, आरटीआई कार्यकर्ता व तेज़ तर्रार वकील प्रतीक चौधरी ने बुलंदशहर के बहापुर गांव के बीवी नगर थाने में हत्या के मुलजिम बनाए गए सौरव पुत्र देवेंद्र के जीवन की रक्षा हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

बुलंदशहर के सौरभ को पुलिस ने हत्या जैसे संगीन मामले में फर्जी तरीके से मुजरिम बना दिया और देखते ही देखते धारा 82 और 83 की कार्यवाही कर गांव के ग्रामीण नवयुवक सौरव को 25000 का इनामी भी बना दिया। पुलिस यह सब इलाके के जाने-माने टॉप टेन बदमाश हरेंद्र सिंह उर्फ मांगे के इशारे पर उसके साथ मिलकर कर रही है।

पुलिस और अपराधी गठजोड़ एक निर्दोष युवक का जीवन पुलिस एनकाउंटर के जरिए खत्म कर देना चाहती है। सौरभ के पिता पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं। वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, आईजी, डीआईजी, पुलिस महानिदेशक लखनऊ से लेकर सरकार के कई जिम्मेदार मंत्रियों तक से मिलकर इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं।

अपने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार हर जगह लगा चुके हैं। परंतु बुलंदशहर की पुलिस ने इसके उलट सौरव के जीवन का सौदा मांगे उर्फ हरेंद्र से कर दिया और सौरव को साजिशन मुकदमों के जाल में फंसाते हुए कुर्की की कार्यवाही कर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इस तरह एक निर्दोष ग्रामीण युवक को कुख्यात अपराधी की सूची में डाल दिया गया। दरअसल अपराधी हरेंद्र उर्फ मांगे की साजिश है कि वह सौरव का पुलिस के जरिए एनकाउंटर हो जाए।

प्रतीक चौधरी एडवोकेट को चर्चित न्यूज़ पोर्टल भड़ास फ़ॉर मीडिया व फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बिना कोई देरी किए इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से कर दी। दरअसल प्रतीक चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जांच गहनता से पुलिस के अलावा कोई अन्य विभाग करे और दूध का दूध पानी का पानी कर एक नवयुवक की जान को बचाया जाए व उसे इंसाफ दिलाया जाए।

प्रतीक चौधरी द्वारा की गई शिकायत को मानवाधिकार आयोग ने स्वीकार कर लिया है और शिकायत नंबर भी आवंटित कर दिया है। सौरव के लिए न्याय की लड़ाई अब शुरू हो चुकी है। जल्दी ही इस मामले में मानवाधिकार आयोग कार्यवाही करेगा। प्रतीक चौधरी एडवोकेट से उनके मोबाइल नंबर 9808366563 के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

पूरे प्रकरण को जानने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें…

योगी राज का एक सच ये भी : निर्दोष युवक को इनामी बदमाश में तब्दील कर दिया बुलंदशहर पुलिस ने!


https://www.youtube.com/watch?v=3XxiTrXK1KY

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन