Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हैदराबाद में दो साहित्यकार एवं एक पत्रकार गोइन्का पुरस्कार से सम्मानित

हैदराबाद के एनटीआर कला मंदिर में गत दिनो कमला गोइनका फाउंडेशन की ओर से आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में साहित्कारों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया। 

हैदराबाद के एनटीआर कला मंदिर में गत दिनो कमला गोइनका फाउंडेशन की ओर से आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में साहित्कारों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया। 

डॉ.आर.सुमनलता को ‘गीतादेवी गोइन्का हिंदी-तेलुगु अनुवाद पुरस्कार’ पुरुषोत्तम अग्रवाल की ‘अकथ कहानी प्रेम की’ को ‘विनिपंचनि कथा विनिपिंचु’ के साहित्यानुवाद पर 31 हजार रुपये सम्मान राशि के साथ दिया गया। ‘भाभीश्री रमादेवी गोइन्का हिंदी साहित्य सम्मान’ प्रो.सुवास कुमार को और ‘श्री मुनींद्र पत्रकारिता सम्मान’ हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक मिलाप के पत्रकार दिवाकर पांडेय को दिया गया। 

इस अवसर पर कमला गोइनका फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी श्यामसुंदर गोइन्का ने पुरस्कृत साहित्यकारों एवं पत्रकारों के योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ.ए के पुरोहित ने सम्मानित अतिथितियों का अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ.एम बेंकटेश्वर ने सम्मान समारोह की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा और ललिता गोइन्का ने किया। अंत में ओमप्रकाश गोइन्का ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रादेशिक पुरस्कार समिति के सदस्य डॉ.राधेश्याम शुक्ल, रवि श्रीवास्तव, वेणु गोपाल भट्टड़, डॉ.रंगय्या आदि उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन