Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

चलती ट्रेन से लापता हुआ जनसुराज पार्टी का युवा डिजिटल मीडिया हेड देवपालिक गुप्ता सड़े-गले सिस्टम की भेंट चढ़ गया!

Portrait of a man with dark hair and beard wearing metal-framed glasses and a light green striped shirt, looking at the camera.

अमीश राय-

देवपालिक गुप्ता, कल तक एक हंसती खेलती जिंदगी खत्म हो गई. ये मेरे संस्थान iimc का एक होनहार बालक था. ट्रेन से जा रहा था, उसी ट्रेन में गायब हो गया और बाद में पटरी के पास जंगल में बॉडी मिली.

इसके सारे दोस्त कल से कैंपेन चला रहे थे इसे ढूंढने का. हम सबपर वज्रपात हुआ है. मैं इसकी गुमशुदगी की खबर पढ़कर इसके वॉल पर गया. इतना इमोशनल लड़का, घर परिवार के बारे में इसने भावुक कर देने वाली पोस्ट लिख रखी हैं.

दोस्तों के प्यारे और घर के दुलारे देव को मेरी श्रद्धांजलि. हेमंत सोरेन सरकार से मेरी मांग है कि इस मामले की जांच की जाए.

इस लड़के के साथ ट्रेन में क्या हुआ, ये सच सामने आना चाहिए.


Hindi news article header with red and black text; video thumbnail shows two men posing and flashing peace signs, with a small portrait of a man on the left.

दिल तोड़ देने वाली ख़बर है। झारखंड में चलती ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए IIMC के जूनियर Devpalik Gupta की लाश बरामद हुई है। अब तक उपलब्ध जानकारी के हिसाब से इतना तो स्पष्ट है कि एक जवान आदमी सड़े-गले सिस्टम की भेंट चढ़ गया। GRP और RPF एक दूसरे पर मामला टरकाते रहे और एक जंगली इलाके से गुजर रही ट्रेन से दोपहर 3 बजे गायब हुए शख़्स की रिपोर्ट ही रात 9 बजे लिखी गई। रात में भी तलाश नहीं किया गया और अंततः ये मनहूस ख़बर हम सब तक आई। शेष दुनिया के लिए ये भाई एक नंबर या फेसबुक पोस्ट होगा पर उसके परिवार के लिए अब जीवन पहले जैसा कभी न होगा। ईश्वर तुम्हें अगली बार किसी बेहतर देश/प्रदेश में जन्म दें जहां ह्यूमन लाइफ की कोई वैल्यू हो।
श्रद्धांजलि! ॐ शांति भाई!
-विशाल शुक्ला


आईआईएमसी की तरफ से जारी किया गया संदेश-

Team IIMCAA deeply mourns the tragic loss of our alumnus Mr. Devpalik Gupta (HJ, Delhi | 2018-19 Batch) under mysterious circumstances in Jharkhand.

Mr. Gupta was travelling back to Patna from Ranchi by a train with his two friends. His body, which was located near a railway track, has been identified by his brother.

Team IIMCAA prays for strength to the family and friends to bear the irreparable loss. We urge Jharkhand Police to probe this incident thoroughly and make the investigation report public at the earliest.

(IIMCAA की टीम अपने पूर्व छात्र देवपालिक गुप्ता (हिंदी पत्रकारिता, दिल्ली, 2018-19 बैच) की झारखंड में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत से बेहद दुखी है। देवपालिक गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ ट्रेन से रांची से पटना लौट रहे थे। उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिसकी पहचान उनके भाई ने की है। IIMCAA की टीम इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही, झारखंड पुलिस से इस घटना की गहन जांच करने और जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सार्वजनिक करने की अपील करती है।)


अनुप मैथिल-

अत्यंत दुःखद और हम सबके लिए हृदयविदारक सूचना!

अभी-अभी सूचना मिली है कि जन सुराज के डिजिटल मीडिया हेड देवपालिक गुप्ता जी का शव जंगल के इलाके से बरामद किया गया है। यह खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है।

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान देवपालिक गुप्ता जी और उनकी टीम ने दिन-रात 24 घंटे मेहनत करके भाजपा के नैरेटिव का मजबूती से मुकाबला किया था।

उनकी मृत्यु के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई साजिश हुई है, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

हमारी माँग है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई देश के सामने आए।

देवपालिक गुप्ता जी के परिवार, मित्रों और जन सुराज परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शांति!


सौरव कुमार-

एक युवा पत्रकार और डिजिटल कम्युनिकेशन प्रोफेशनल का इस तरह अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है।

31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर जुड़े थे। वह IIMC के पूर्व छात्र थे। सोमवार को रांची से पटना आने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रांची से रवाना होने के करीब 10 मिनट बाद देवपालिक ने अपने साथियों से पैंट्री कार जाने की बात कही थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। मुरी जंक्शन पर उनके साथियों ने GRP में शिकायत दर्ज कराई थी। RPF के मुताबिक, मुरी स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच की जा रही थी और उनका मोबाइल भी बंद था।

अब देवपालिक गुप्ता का शव मुरी स्टेशन के आसपास झाड़ियों में मिलने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कुछ दिन पहले ही देवपालिक ने सोशल मीडिया पर एक गाने का वीडियो भी पोस्ट किया था।


जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता चलती ट्रेन से 26 अक्टूबर को लापता हो गए थे। देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। जानकारी के अनुसार, देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जंक्शन आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन में उनका कोच सी-2 और सीट नंबर 50 था। बताया गया है कि वह मुरी जंक्शन पहुंचने से पहले ही लापता हो गए। आज 27 अक्टूबर को उनका शव मुरी जंक्शन के पास झाड़ी से बरामद हुआ है।
-ग्राउण्ड वायर न्यूज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन