Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एचटी मीडिया ने कहा रोज़ एक लाख लोग हिंदुस्तान टाइम्स ऑनलाइन डॉटकॉम को इंटरनेट पर पढ़ते हैं

एक पुरानी कहावत है बड़ी मछली छोटी मछली को खाने की कोशिश करती है। इसी क्रम में मीडिया जगत की एक बड़ी मछली एचटी मीडिया लिमिटेड (हिन्दुस्तान टाइम्स) ने एक छोटी मछली हिन्दुस्तान टाइम्स ऑनलाइन को खाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

एक पुरानी कहावत है बड़ी मछली छोटी मछली को खाने की कोशिश करती है। इसी क्रम में मीडिया जगत की एक बड़ी मछली एचटी मीडिया लिमिटेड (हिन्दुस्तान टाइम्स) ने एक छोटी मछली हिन्दुस्तान टाइम्स ऑनलाइन को खाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

हाल ही में एचटी मीडिया लिमिटेड ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका प्रस्तुत की (हमारी नजर में हास्यास्पद खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसी है)। याचिका में कहा गया की हिन्दुस्तान टाइम्स ऑनलाइन वाले इनका लोगो और ट्रेडमार्क अपने फायदे के लिए काम में ले रहे हैं  और ये बंद होना चाहिए। यह भी कि सभी बड़े नेता, मंत्रालय, अधिकारी, कॉर्पोरेट्स, स्टूडेंट्स इत्यादि समेत करीब एक लाख लोग प्रतिदिन एचटी मीडिया के बजाय हिन्दुस्तान टाइम्स ऑनलाइन को पढ़ रहे हैं और दिग्भ्रमित हो रहे हैं। 

कोई मामूली पढ़ा लिखा आदमी भी हिंदुस्तान टाइम्स ऑनलाइन डॉटकॉम और हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट को देख कर बता सकता है कि यहां रात-दिन का फर्क है। लोगो, विषय, भाषा, रंग सब कुछ अलग है। लेकिन एचटी मीडिया को लगता है की देश की एक लाख जनता जिसमें नेता, मंत्रालय, अधिकारी, कॉर्पोरेट्स इत्यादि सब मूर्ख हैं जो उनको ये फर्क दिखायी नहीं देता।

फिलहाल मामला दिल्ली हाई कोर्ट में है और अगले एक दो दिनों में ही दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की जाएगी।

नवनीत चतुर्वेदी
[email protected]

मूल ख़बरः

एचटी वाले ‘हिंदुस्तान टाइम्स आनलाइन डाट काम’ ब्लाक कराने कोर्ट गए, अंतरिम आदेश पारित, नवनीत ने मदद की गुहार लगाई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन