Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायल हुए सीओ प्रथम हरेन्द्र सिंह का निधन

नोएडा : बुधवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए ग्रेटर नोएडा के सीओ प्रथम हरेन्द्र सिंह का बीती रात जेपी अस्पताल में निधन हो गया। 

नोएडा : बुधवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए ग्रेटर नोएडा के सीओ प्रथम हरेन्द्र सिंह का बीती रात जेपी अस्पताल में निधन हो गया। 

हरेन्द्र सिंह उस समय एक भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे जब वह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहले से पलटे बालू भरे डम्पर के कारण जाम खुलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत स्विफ्ट सवार रईसजादों ने उन्हें रौंद दिया था। हादसे में 2 पुलिस कर्मी समेत स्विफ्ट पर सवार एक शख्स की उसी दिन मौत हो गयी थी। सीओ को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 

बीती रात चिकितसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से आज़मगढ़ के रहने वाले हरेन्द्र सिंह खुशमिजाज अधिकारी थे। उनके निधन की खबर आने के बाद पुलिस व मीडिया जगत में शोक की लहर है। रविवार की सुबह 6 बजे उन्हें सूरजपुर पुलिस लाईन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। हरेन्द्र नोएडा आने से पहले यूपी के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लखनऊ में  उनके आवास  पर तैनात थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन