Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रसिद्ध हास्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी का निधन

मुंबई । हिन्दी के प्रसिद्ध हास्य कवि और व्यंग्यकार हुल्लड़ मुरादाबादी का दिल का दौरा पडने से आज यहों कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी कृष्णा चड्ढा, पुत्र नवनीत, पुत्री सोनिया और मनीषा हैं। हुल्लड़ मुरादाबादी के पुत्र नवनीत ने बताया कि उनका निधन अपराह्न लगभग चार बजे हुआ।

साहित्य जगत में हुल्लड़ मुरादाबादी के नाम से मशहूर सुशील कुमार चड्ढा का जन्म 29 मई 1942 को पाकिस्तान के गुजरावाला में हुआ था। हुल्लड़ मुरादाबादी ने हिंदी साहित्य को महत्वपूर्ण कृतियां दी है। उनकी मशहूर कृतियों में इतनी ऊंची मत छोड़ो, क्या करेगी चांदनी, यह अंदर की बात है, त्रिवेणी, हुल्लड़ का हुल्लड़, तथाकथित भगवानों के नाम, हजाम की हजामत तथा अच्छा है पर कभी कभी शामिल हैं। उनके निधन पर साहित्यकारों, पत्रकारों और कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन