Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दुनिया की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं में शोभना भरतिया 93वें स्थान पर

दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया, एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ हैं। 

दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया, एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ हैं। 

अमेरिकी मैग्जीन ‘फोर्ब्स’ द्वारा तैयार की गई इस 12वीं सालाना सूची में भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शॉ को 85वें और भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है। सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूयी (पेप्सीको प्रमुख) और पद्मश्री वॉरियर (सिस्को की चीफ टेक्नोलॉजी स्ट्रेटेजी ऑफिसर) भी हैं। सूची में जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है।

इस सूची में टॉप 10 महिलाएं हैं – 1. एंजेला मर्केल, जर्मन चांसलर, 2. हिलेरी क्लिंटन, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित प्रत्याशी, 3. मेलिंडा गेट्स, परोपकारी, 4. जेनेट येलन, प्रमुख, फेडरल रिजर्व, 5. मैरी बारा, सीईओ, जनरल मोटर्स, 6. क्रिस्टिन लेगार्ड, प्रमुख, आईएमएफ, 7. डिल्मा रोसैफ, ब्राजील की राष्ट्रपति, 8. शेरिल सैंडबर्ग, सीईओ, फेसबुक, 9. सुजैन वाज्किकी, सीईओ, यूट्यूब और दसवें स्थान पर हैं, 10. अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन