Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शमशेर सिंह की लंबी छलांग, ज़ी मीडिया ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली

ज़ी मीडिया से खबर आ रही है कि शमशेर सिंह ने यहां बड़े पद कद पर जॉइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज चैनल और डिजिटल का हेड बनाया गया है।

शमशेर ने कल ही रिपब्लिक भारत के चैनल हेड पद से इस्तीफा दिया था। वे रिपब्लिक भारत की लांचिंग से ही इस चैनल को हेड कर रहे थे। उनके कार्यकाल में चैनल ने टीआरपी में नम्बर एक पोजीशन हासिल करने में कामयाबी पाई।

सूत्रों का कहना है कि ज़ी मीडिया ग्रुप में शमशेर सिंह की रिपोर्टिंग सीईओ पुरुषोत्तम वार्ष्णेय को रहेगी। ज़ी मीडिया के सभी न्यूज़ चैनलों को अलग अलग क्लस्टर में विभाजित किया गया है और सबके अलग अलग हेड होते हैं। ज़ी हिंदुस्तान चैनल के अलावा डिजिटल भी शमशेर देखेंगे। चर्चा है कि काफी लंबे समय बाद इतनी मजबूत स्थिति में किसी पत्रकार को ज़ी मीडिया ग्रुप में जॉइन कराया गया है।

ज्ञात हो कि शमशेर सिंह आजतक न्यूज़ चैनल से इस्तीफा देकर ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ चैनल गए थे। वहां से रिपब्लिक भारत लांच कराने गए। अब फिर से ज़ी ग्रुप में जोरदार वापसी कर ली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन