Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

फिर ‘इंडिया न्यूज़’ लौटे अरविंद चतुर्वेदी

अरविन्द चतुर्वेदी ने एक बार फिर से इंडिया न्यूज़ यूपी/उत्तराखंड के संपादक के पद पर ज्वाइन किया है।

अरविन्द चतुर्वेदी अभी तक न्यूज़ वन इंडिया चैनल के मैनेजिंग एडिटर पद पर कार्यरत थे।

अरविन्द चतुर्वेदी ने अपने करियर में सबसे ज़्यादा वक्त इंडिया टीवी में बिताया। उन्होंने वहाँ लगभग दस साल से ज़्यादा समय तक काम किया।

इंडिया न्यूज़ की पहली पारी में वे सात साल तक कार्यरत रहे। इंडिया न्यूज़ ने अरविन्द चतुर्वेदी पर एक बार पुनः भरोसा जताया है। चुनावी साल में अरविन्द कैसे चैनल को आगे ले जाते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

अरविन्द चतुर्वेदी हमेशा कुछ अलग और हट कर काम करने की कोशिश में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री पर उनकी लिखी गई किताब ‘द रियल मोदी’ इसी की एक बानगी है। यह पुस्तक बड़े प्रकाशक Bloomsbury ने प्रकाशित किया है ।

अरविन्द की लिखी किताब ‘द रियल मोदी’ अब तक तीन भाषाओं में आ चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन