Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुधीर चौधरी को नहीं, ceo क्लस्टर वन को रिपोर्ट करेंगे रजनीश आहूजा : सुभाष चंद्रा (देखें मेल)

जी ग्रुप में रजनीश आहूजा की एंट्री के मौक़े पर एक मज़ेदार घटना हुई। hr की तरफ़ से सबको एक मेल भेजा गया जिसमें रजनीश की ज्वायनिंग के बारे में जानकारी दी गई।

इस मेल में hr की रुचिरा श्रीवास्तव ने बताया कि रजनीश आहूजा रिपोर्ट करेंगे सुधीर चौधरी को। इस मेल के थोड़ी देर बाद ही जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा का मेल सबके पास गया जिसमें लिखा था कि रजनीश आहूजा सुधीर चौधरी को नहीं बल्कि ceo क्लस्टर one को रिपोर्ट करेंगे।

Ceo क्लस्टर वन सुधीर चौधरी ही हैं। इसलिए तकनीकी रूप से दोनों मेल एक ही बात कहती हैं। पर यहाँ मामला प्रोफेशनल एट्टीच्यूड का है। रुचिरा पद की बजाय व्यक्ति को महत्व दे रही हैं। सुभाष चंद्रा व्यक्ति को नहीं, पद को बड़ा बता रहे हैं।

सुभाष चंद्रा के मेल में एक कारपोरेट संदेश है। व्यक्ति आते जाते रहेंगे लेकिन पद बना रहेगा। इसलिए व्यक्ति को नहीं, पद को फोकस करना चाहिए।

उधर इस मेल का विघ्नसंतोषियों ने कुछ और ही मतलब निकाल लिया। लोगों ने अफ़वाह फैला दिया कि सुधीर चौधरी की छुट्टी हो गई और रजनीश आहूजा संपादक बना दिए गए।

Hr की मेल से साफ़ है कि रजनीश आहूजा एडिटर बनाए गए हैं और वे ceo के अधीन होंगे। ceo सुधीर चौधरी हैं। इसलिए स्पष्ट है कि सुधीर के dna में कोई बदलाव नहीं आया है।

देखें दोनों मेल-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन