Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

समीरात्मज मिश्रा ने बीबीसी को अलविदा कहा!

समीरात्मज मिश्रा-

क़रीब 14 साल से बीबीसी के साथ जारी यात्रा को अब विराम दे रहा हूं. अपने पत्रकारिता करियर का तीन चौथाई से ज़्यादा समय मैंने इस प्रतिष्ठित संस्थान को दिया और संस्थान ने भी मुझे बहुत कुछ दिया. मुझे कई चुनौतीपूर्ण अवसर दिए, मुझ पर भरोसा किया और मैंने भी पूरी मेहनत, लगन और ऊर्जा के साथ उसे निभाने की कोशिश की.

संस्थान के वरिष्ठ और कनिष्ठ साथियों से लगातार प्रोत्साहन और स्नेह मिलता रहा, जिसके लिए मैं अपने सभी सहयोगियों का आभारी हूं लेकिन सबसे ज़्यादा आभारी अपने उन पाठकों और दर्शकों का हूं जिनके प्रोत्साहन, स्नेह, विश्वास और समालोचना की मिश्रित प्रतिक्रियाओं के चलते हमेशा कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रही.

लेकिन परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है और मैं भी इसका अपवाद नहीं हूं. कभी न कभी बदलाव करना ही था और वह समय आ ही गया.

आगे की योजना और नई पारी की जानकारी आप सभी को जल्दी ही दूंगा. अभी सिर्फ़ यही कहना चाहता हूं कि ख़बरों की तलाश और सही एवं निष्पक्ष ख़बरें आप तक पहुंचाने के लिए ‘ग्राउंड’ पर दिखता रहूंगा. आगे की यात्रा के लिए भी आप सभी की शुभकामनाओं का आकांक्षी हूं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन