Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

करनाल में एबीपी न्यूज का रिपोर्टर शैली गिरफ्तार, कोर्ट में पेश, आईडी हैक कर पांच पत्रकारों के खिलाफ रची थी साजिश

करनाल (हरियाणा) : यहां के कुछ पत्रकारों को बदनाम करने की मंशा से अपने ही पूर्व कैमरा मैन  राकेश शर्मा की ईमेल आईडी हैक कर हरियाणा के हजारों लोगों, जिले व प्रदेश के पत्रकारों को  मेल करने के आरोप में करनाल एबीपी न्यूज व जनता न्यूज के रिपोर्टर आर आर शैली को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके ठिकाने से दो कंप्यूटर, लैपटॉप आदि भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए। बाद में शैली को सीजीएम की अदालत में पेश किया गया। 

करनाल पुलिस की गिरफ्त में एबीपी न्यूज का रिपोर्टर आर आर शैली

गौरतलब है कि आर आर शैली ने 17-18 अप्रैल की रात बारह बजकर तीन मिनट पर करनाल इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के पांच पत्रकारों, स्थानीय बीजेपी नेताओं और करनाल पुलिस गुप्तचर विभाग, एसीआईए व सुरक्षा शाखा के भी कुछ पुलिस वालों के खिलाफ संगीन आरोप लगा कर राकेश शर्मा की मेल आईडी हैक कर उसका दुरूपयोग किया था। मुख्य शिकायत कर्ता राकेश शर्मा समेत पांच अन्य पत्रकारों की शिकायत पर करनाल पुलिस के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शैली के खिलाफ दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट की छाया प्रति

आज पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित घर से पत्रकार शैली को गिरफ्तार कर लिया। जिस कम्प्यूटर से मेल आईडी का प्रयोग हुआ था, उसके समेत अन्य एक और कंप्यूटर, लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और एफएसएल में जांच के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी पत्रकार आरआर शैली को सीजीएम अमित गर्ग की अदालत में पेश किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन