Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

दलाई लामा ने लांच किया ‘हिमाचल अभी-अभी’

धर्मशाला : श्री बालाजी मीडिया इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड की मल्टी मीडिया कंपनी की बहुप्रतीक्षित एप हिमाचल अभी-अभी और वेबसाइट का शनिवार को आगाज हो गया। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने एक समारोह में यह एप लांच की और कार्यालय का उद्घाटन किया। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने वेबसाइट का शुभारंभ किया।  

लांचिंग के मौके पर फीता काटते धर्मगुरु दलाई लामा

जाने माने पत्रकार अनल पत्रवाल के प्रयासों से इसे मूर्तरूप दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कांगड़ा नगर में श्री बालाजी अस्पताल परिसर में आयोजित एक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों के अलावा राजनीति व पत्रकारिता जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। सूचना व क्रांति के इस दौर में मोबाइल हमारी आवश्यक जरूरतों में शुमार हो गया है और बड़े वर्ग तक पहुंचने का यह एक बेहतर माध्यम भी है। एप के लॉन्च होने के साथ ही एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश व देश में होने वाली घटनाओं की जानकारी तुरंत लोगों को मिल जाए। इसी को देखते हुए हिमाचल अभी-अभी एक एप के माध्यम से देश व प्रदेश में होने वाली घटनाओं का बयौरा सबसे पहले लोगों तक पहुंचेगा। 

हिमाचल अभी-अभी की एप ऑनलाइन गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं और वेबसाइट पर जाकर भी। एप पर ताजा समाचारों के बुलेटिनों के अलावा वीडियो के माध्यम से भी दिन भर 24 घंटे ताजा तरीन समाचार लोगों को एक क्लिक पर उपलब्ध रहेंगे। पहला बुलेटिन सुबह नौ बजे प्रसारित होगा। समाचारों की दुनिया की बात करें तो पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में कई नए प्रयोग हुए हैं। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dharam yadav

    May 11, 2015 at 12:40 pm

    Bhai अनल पत्रवाल ko badhai
    D C Yadav kullu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन