Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हादसे के शिकार अपने ही कर्मियों को ‘नेशनल दुनिया’ ने खबर में अपने संस्थान का बताने से परहेज किया

नोएडा : तेज रफ्तार जाइलो कार ने गत दिनो नेशनल दुनिया में कार्यरत एक मीडिया कर्मी की जान ले ली, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को देर रात ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल दुनिया की इस गंदी चालाकी के पीछे मकसद ये बताया जाता है कि यदि वह हादसे के शिकार लोगों को अपने संस्थान का लिख देता तो मुआवजा देना पड़ जाएगा। 

इस हादसे का शर्मनाक पहलू ये रहा कि नेशनल दुनिया अखबार के प्रबंधन ने अपने ही संस्थान के एक कर्मी की मौत और तीन के घायल होने की खबर तो छापी, लेकिन ये नहीं बताया कि वे ‘नेशनल दुनिया’ में ड्यूटी करने के बाद रात में घर जा रहे थे। उसने नितांत घटिया तरीके से सिर्फ इतना लिखा कि वे सेक्टर 11 में काम करते थे।

ये हादसा नोएडा के सेक्टर 65-66 क्रासिंग पर सोमवार रात दो बजे हुआ। हादसे में नेशनल दुनिया से ड्यूटी खत्म कर वैन से लौट रहे चेतनदास निवासी सराय रोहिल्ला, दिल्ली की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल विवेक, सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जाइलो कार चालक अनुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हादसे में घायल वैन चालक की हालत गंभीर है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन