Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

मौसम ने रोका राजनाथ का रास्ता, बदले-बदले नजर आए कटारिया

रायपुर/बस्तर : छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम खराब होने की वजह से आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का विमान रायपुर में नहीं उतर सका। हालंकि बाद में सिंह सुरक्षित नई दिल्ली रवाना हो सके। भीषण गर्मी में प्रोटोकॉल के साथ उनका स्वागत किया गया। खास बात ये रही कि अमित कटारिया का एक तो काला चश्मा गायब हो गया, दूसरे वह आज डार्क ब्लू की जगह प्लेन व्हाइट शर्ट में पेश आए। उनके हुलिया पर सरकार की चेतावनी का साफ असर दिखा।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर कल शनिवार को रायपुर पहुंचे थे। सिंह ने इस दौरान रायपुर और धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने मीडिया को बताया कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रमन सिंह बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से राजकीय विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। जब विमान रायपुर पहुंचने वाला था, तबी यहां का मौसम अचानक खराब हो गया और विमान रायपुर में नहीं उतर सका। पायलट बाद में विमान को वापस जगदलपुर ले गए।

इससे पहले शनिवार रात उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजनाथ ने टेनिस और बैडमिंटन रैकेट पर अपना हाथ आजमाया। बैडमिंटन में सीएम रमन सिंह को अपने पाले में लेकर राजनाथ ने मुख्य सचिव और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से दो-दो हाथ किया तो टेनिस में सीएम रमन से सीधा मुकाबला किया।

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद जब मौसम साफ हुआ तब एक बार फिर विमान को जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना किया गया। बाद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का विमान सुरक्षित रायपुर स्थित विमानतल पर उतर सका। गृहमंत्री सुरक्षित रायपुर पहुंचने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गृहमंत्री को अपने तय समय अनुसार साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। हालांकि वे खराब मौसम की वजह से दो घंटे की देरी से दिल्ली रवाना हो पाए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन